गोरखपुर (Uttar Pradesh,) । शादी के महज दो ही घंटे हुए थे। आज दुल्हन ससुराल जाने के लिए कार में बैठकर गांव के सरहद पर अपने पति का इंतजार कर रही थी। तभी, एक ऐसी खबर उसके कान तक पहुंची कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया। हालांकि घंटों चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। आखिर में पुलिस की मौजूदगी में वर पक्ष ने दुल्हन पक्ष के सारे सामान वापस कर दिया और बिन दुल्हन बारात वापस लेकर लौट गए। यह घटना पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव की है।
हेमछापर निवासी भुआल निषाद के घर जंगलधूषण टोला हैदरगंज से बारात आई थी। शादी धूमधाम से हुई। सुबह दुल्हन विदाई के लिए घर निकल चुकी थी।
(प्रतीकात्मक फोटो)
लड़की पक्ष के लोगों ने बीमारी की आशंका से दूल्हन की विदाई से इनकार कर दिया। तू-तू, मै-मै के बाद लड़की वाले शादी में दिया सारा सामान लड़के वालों से वापस मांगने लगे।
(प्रतीकात्मक फोटो)